रामपुर जन सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण, अनियमितता पाए जाने पर केंद्र सील
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*जन सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी*
रुड़की (देशराज पाल)। तहसील रुड़की रामपुर क्षेत्र में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की द्वारा रामपुर जन सेवा केंद्र सीएससी सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर आवश्यक अभिलेख एवं ई-डिस्ट्रिक्ट रजिस्टर उपलब्ध न होने सहित विभिन्न अनियमितताएं पाई गईं।
बुधवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट रामपुर स्थित सीएससी सेंटर पर पहुंचे। उनके निरीक्षण के दौरान सीएससी सेंटर पर भारी अनियमितता पाई गई। इन्हीं अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए संयुक्त मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार संबंधित जन सेवा केंद्र को अग्रिम आदेशों तक सील कर दिया गया। मौके पर उपस्थित संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा अभिलेखों के उचित रखरखाव एवं नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि जन सेवा केंद्रों पर पारदर्शिता एवं निर्धारित मानकों का पालन अनिवार्य है तथा लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
