May 2, 2026

1 से 19 वर्ष तक के 712146 बच्चों को एल्बेडाजोल दवा खिलाने का लक्ष्य

0
IMG_20260502_182701
Getting your Trinity Audio player ready...

*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में बैठक की गई आयोजित*

*कृमि मुक्ति दिवस 07 मई 2026 एवं मॉप-अप दिवस 14 मई 2026 को खिलाई जाएगी एल्बेडाजोल दवा*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। 7 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला अधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन जिला सभागार में किया गया।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के सिंह ने कहा कि 07 मई 2026 को जनपद हरिद्वार के 01 से 19 आयु वर्ग के लगभग 712146 बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली समस्त स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों पर खिलाई जायेगी। उन्होंने कहा कि 07 मई 2026 को दवा खाने से वंचित बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को दिनांक 14 मई 2026 को कृमि मुक्ति की दवा एल्बेन्डाजोल की गोली खिलाई जायेगी। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संबंधित अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए,इसका व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक बच्चों को निर्धारित तिथि को ही दवाई खिलाई जाए, साथ ही सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतिकूल घटनाओं के प्रबंधन के लिए टोल फ्री नंबर 104 एसएमएस,व्हाट्सएप के माध्यम से शिक्षक /आशा/आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/एएनएम को उपलब्ध कराए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हड़ताल पर है तथा आंगनबाड़ी में अध्ययनरत बच्चे दवा से वंचित न रहे इसके लिए क्षेत्र की आशा के माध्यम से बच्चों को एल्बेन्डाजोल की दवा खिलाई जाए इसके लिए उन्होंने बाल विकास विभाग,शिक्षा विभाग एवं एमओआईसी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी (प्रा०शि०) अमित कुमार चन्द,मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गंभीर तालियान, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास धर्मवीर, चिकित्सा अधीक्षक भगवानपुर डॉ अनुज सिसोदिया, लक्सर डॉ रफीक, इमलीखेड़ा डॉ राव अकरम, बहादराबाद डॉ आरती बहल,खानपुर डॉ कुंदन, प्रोग्राम ऑफिसर आरकेएसके/ एनडीडी भजन पावर सहित आंगनबाड़ी सुपरवाइजर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page