April 18, 2026

भाविप अविरल गंगा ने मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा शिविर का किया शुभारंभ

0
IMG-20260418-WA0047
Getting your Trinity Audio player ready...

*प्रधानाचार्य डॉ अमिता श्रीवास्तव बोली वर्तमान समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक*

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा द्वारा मेथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्राओं की आत्मरक्षा के गुर सिखाने के लिए 10 दिवसीय शिविर का शुभारंभ किया।
शनिवार को शिविर में प्रशिक्षक विपिन चौधरी द्वारा छात्राओं को ताइक्वांडो के माध्यम से आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने दीप प्रज्वलन कर वंदे मातरम गीत गायन के साथ सभी छात्राओं को संबोधित किया और लग्न से सीखने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर मैथोडिस्ट गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ अमिता श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान समय में छात्राओं का आत्मनिर्भर और सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। शिविर के समापन पर प्रतिभागी छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान दिए जाएंगे। शिविर के प्रथम दिन में नीरज मित्तल, ममता चंद्रा, नंद किशोर, विमलेश गिरी, नीलम शर्मा, संगीता, आभा गर्ग एवं नीलम मधोक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page