April 11, 2026

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह सवेरे भूकंप के झटकों से हिली धरती

0
IMG_20260411_111146
Getting your Trinity Audio player ready...

*10 से 15 सेकेण्ड तक किए गए भूकंप के झटके महसूस*

*भूकंप के झटको से जान हानी की अभी तक नहीं हुई कोई पुष्टि*

*जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर*

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में सुबह सवेरे भूकंप के झटको से धरती हिल गई। अचानक से सुबह सवेरे के समय धरती हिलने से लोगों में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर भाग निकले। मामले में जिला प्रशासन द्वारा टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अभी किसी तरह की जान हानी और नुकसान की कोई सूचना नहीं मिल पाई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भूकंप के झटके से धरती हिल गई। बताया गया है कि 10 से 15 सेकेण्ड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। अचानक से सुबह सवेरे भूकंप के झटको से लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। भूकंप के झटको से घबराए लोग घरों से बाहर निकल कर सड़क पर आ गये। जानकारी लगने पर जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर हो गया। बताया गया है कि इन भूकंप के झटकों से किसी भी तरह की अभी तक कोई जान हानी या नुकसान की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page