श्री राम कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*विधायक ममता राकेश बोली शिक्षा के बल पर ही हर समाज कर सकता है तरक्की*
रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। शिक्षा से ही कोई भी समाज तरक्की कर सकता है। शिक्षा के बल पर ही हम बहुत आगे बढ़ सकते हैं। हमें सदैव अपने गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि गुरु जन ही हमें अज्ञानता से ज्ञानता की ओर ले जाते हैं।
रविवार को भगवानपुर के ग्राम मानक माजरा में स्थित श्रीराम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन का वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कॉलेज में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कॉलेज के संरक्षक मास्टर रविंद्र सैनी, इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी, पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी, भाजपा नेता रोमा सैनी, अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सैनी, डायरेक्टर देशराज पाल, राजेश सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ममता राकेश ने कहा कि इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज न होने से यहां के बच्चों को दूर-दूर जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करनी पड़ रही थी। इतना ही नहीं छात्राएं तो ज्यादा दूर होने की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित ही रह जा रही थी। यहां पर डिग्री कॉलेज के खुलने से क्षेत्र के लोगों को इसका बेहद लाभ मिलेगा। इसका सबसे ज्यादा लाभ छात्राओं को होगा। उन्होंने कहा कि मेरे स्तर से कॉलेज के लिए जो भी होगा मैं उसे अवश्य पूरा करने का प्रयास करूंगी। एडवोकेट राशिद अली ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसे हम हासिल कर बड़ी-बड़ी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर अधिक से अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में डिग्री कॉलेज खुलना बेहद ही सराहनीय है। मेरे द्वारा कॉलेज के लिए जो भी प्रयास होंगे मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा। कॉलेज की जितने भी मेरे द्वारा मदद की जाएगी मैं जरूर करूंगा। इंजीनियर कर्ण सिंह सैनी ने कहा कि इस डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने गुरु जनों का भी नाम रोशन करने का काम करें। समाजसेवी अब्दुल मन्नान ने कहा कि शिक्षा ही सर्वोपरि है। उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि बेहद गरीब परिवार से होने के बाद भी उन्होंने शिक्षा के बल पर ही अपने माता-पिता के साथ-साथ अपना नाम भी पूरे विश्व में रोशन करने का काम किया तभी तो आज उन्हें मिसाइल मैन के नाम से जाना जाता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। नन्ही छात्रा त्रिक्षा उर्फ परी ने सरस्वती वंदना और सुंदर डांस प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहे रखा। छात्रा शना, अजकिया, साक्षी, निशु द्वारा सुंदर डांस प्रस्तुत किया गया जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई। वही छात्रा अरुणा प्रतापी द्वारा स्वागत भाषण, निदा द्वारा नजम पेश की गई तो वहीं शबाना द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया जो कि बेहद सराहा गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मास्टर राजेश सैनी, कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य समय सिंह सैनी द्वारा की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ. प्राचार्य डॉक्टर सुजाता चौधरी, शिक्षिका नेहा सैनी, अंजलि, आंचल, शिक्षक विनीत सैनी, डॉक्टर यशवनी धीमान, प्रवीण शर्मा एवं छात्र-छात्राओं में शना परवीन, निदा परवीन, अरहमा, शबाना, अंजू, निशा, स्वाति, अजकिया, खुशी, सलोनी, प्राची, प्रगति, अरुण, विनीत, टीनू, नीतीश, निशांत आदि उपस्थित रहे।
