March 29, 2026

खानपुर पुलिस ने दबोचा अवैध असलहा सप्लायर, साथी फरार

0
IMG_20260328_132429
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। खानपुर थाना पुलिस के हाथ उस समय सफलता हाथ लगी जब पुलिस सघन चेकिंग अभियान चल रही थी। चेकिंग कर रही पुलिस में एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल सवार दो को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन आरोपी रुकने की बजाए तेज गति से भागने लगे। पुलिस में उनकी घेराबंदी कर बाइक के पीछे बैठे एक आरोपी को दबोच लिया जिसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ हैं।
शनिवार को रुड़की स्थित पुरानी कचहरी में एसपी देहात कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसपी देहात ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के अनुपालन में थाना खानपुर पुलिस द्वारा गैरप्रांत उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर सीमा क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। चेकिंग के दौरान एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध मोटरसाइकिल दिखाई दी जो पुलिस को देखकर चालक ने अचानक मोटरसाइकिल को तेज गति से भगाने लगा। इस पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर आवश्यक बल प्रयोग करते हुए मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जो नीचे गिर गया। वहीं मोटरसाइकिल चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध शस्त्र बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये अवैध शस्त्र पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर उ0प्र0 से अपने एक परिचित से लेकर आया था और थाना पथरी क्षेत्र में बिक्री के लिए जा रहा था। आस-पास के थानों से जानकारी करने पर यह भी ज्ञात हुआ कि संदिग्धों द्वारा पूर्व में भी थाना पथरी क्षेत्र में अवैध तमंचों की बिक्री की जा चुकी है। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शमशेर पुत्र महमूद, निवासी ग्राम करणपुर, थाना खानपुर, हरिद्वार बताया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 3 अदद देशी तमंचा .315 बोर,1 अदद देशी तमंचा 12 बोर, 40 जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किए हैं। पुलिस फरार इसके साथी की भी गिरफ्तारी के लिए दविश दे रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अवैध असलहा सप्लायर को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 नवीन नेगी चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर, अपर उ0नि0 बिजेन्द्र सिंह, ⁠हे0कानि0 भीम सिंह, कानि0 वसीम (CIU हरिद्वार) आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page