March 29, 2026

कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, जिला बागपत के युवक की मौत, साथी गंभीर

0
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। आगे चल रहे कंटेनर में एक तेज रफ्तार कार घुस गई। कंटेनर में कार के घुसने से उसमें सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत होना बताई गई है जबकी कार में सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात्रि उत्तम शुगर मिल लिबरहेडी हरिद्वार दिल्ली मार्ग पर देर रात एक तेज रफ्तार कार अपने आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी मंगलौर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रहागीरो की मदद से कंटेनर के नीचे फसी कार में सवार युवकों को निकलने का प्रयास किया। बताया गया है कि कार में सवार दो युवक थे। जिनको गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक युवक का नाम अतुल कुमार उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी अमीनगर सराय थाना सिंघावली अहीर जिला बागपत उत्तर प्रदेश बताया है। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page