March 29, 2026

मिनी विज्ञान प्रयोगशाला वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में मददगार होगी साबित:गौतम

0
IMG_20260327_172844
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। बीडी इंटर कॉलेज भगवानपुर में वी-गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवम् प्रार्थना स्थल पर इंटरलॉकिंग टाइल्स का उद्घघाटन किया। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महासचिव गौतम कपूर ने कहा कि वी गार्ड इंडस्ट्री भगवानपुर की ओर से विद्यालय में बनाई गई मिनी विज्ञान प्रयोगशाला से जहां बच्चों में विज्ञान के प्रति प्रयोग करके सीखने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वहीं यह प्रयोगशाला वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में मददगार साबित होगी।
वी-गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड विनय पांडे ने कहा कि विद्यालय में प्रार्थना स्थल के सामने पानी भर जाता था। इस परेशानी से बचने के लिए उन्होंने यहां पर इंटरलॉकिंग टाइल्स लगवाने का कार्य किया जिससे कि बच्चे निर्वाध रूप से प्रार्थना तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकें। भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के सचिव शिवम गोयल ने कहा कि विद्यालय का वातावरण बहुत ही सकारात्मक, पर्यावरण की दृष्टि से बहुत ही संवर्धित एवं देशभक्ति से ओतप्रोत है। खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर एवं विद्यालय के प्रबंध संचालक अभिषेक शुक्ला ने वी-गार्ड इंडस्ट्री का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन्होंने विद्यालय में मिनी विज्ञान प्रयोगशाला एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स का कार्य कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया। इससे बच्चों को सीखने सिखाने में बहुत मदद मिलेगी। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने वी गार्ड इंडस्ट्री के महाप्रबंधक एवं प्लांट हेड विनय पांडे का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आपने विद्यालय की वास्तविक जरूरतों को पूरा करके छात्र एवं विद्यालय हित में बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने सीएसआर के माध्यम से कंपोजिट किचन तथा पुस्तकालय बनवाने का आग्रह किया। इस मौके पर दुर्गा अष्टमी एवं रामनवमी के अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने दुर्गा स्तुति एवं राम भजन गाकर सबको भाव विभोर कर दिया। भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम को दर्शाते हुए बच्चों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रमों का भी बहुत ही जोशीले एवं भावपूर्ण ढंग से मंचन किया। इस अवसर पर भगवानपुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के डायरेक्टर एमएल ब्याला, वी-गार्ड इंडस्ट्री के मैनेजर एचआर धर्मेंद्र कुमार, मैनेजर प्रोडक्शन संकुल कुमार, डिप्टी मैनेजर प्रोडक्शन संजीव कुमार, एच आर एग्जीक्यूटिव उमंग, इंजीनियर इंद्र कुमार एवं शाकिर अली विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजय कुमार, ललिता देवी, पारुल शर्मा, अनुदीप, सुधीर सैनी, रजत बहुखंडी, नेत्रपाल, विजय त्यागी, अर्चना पाल, रितु वर्मा, निधि, तनु, संगीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page