हज एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा: कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। हज यात्रा की तैयारियों के अंतर्गत रुड़की उप-चिकित्सालय में हज टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस जांच शिविर में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और यात्रियों से बातचीत की।
शुक्रवार को रुड़की के सरकारी अस्पताल में हज यात्रियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर एवं टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जांच शिविर में शादाब शम्स अध्यक्ष, उत्तराखंड वक्फ बोर्ड एवं खतीब अहमद अध्यक्ष, राज्य हज कमेटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को आवश्यक टीके लगाए गए और उनके स्वास्थ्य की जांच कर विशेषज्ञों द्वारा जरूरी परामर्श भी दिया गया। डॉक्टरों ने यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में जागरूक किया। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने सभी हज यात्रियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि हज एक पवित्र आध्यात्मिक यात्रा है और सरकार यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कामना की कि सभी यात्रियों की यात्रा सुखद, सुरक्षित और मंगलमय हो।
