April 24, 2026

श्रीराम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में हवन-यज्ञ कर धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी पर्व

0
IMG_20260123_151501
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। बसंत पंचमी के मौके पर श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन में हवन यज्ञ कर मां सरस्वती का आह्वान किया गया। इस मौके पर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मां सरस्वती से प्रार्थना की गई।
शुक्रवार की सुबह श्री राम कॉलेज आफ एजुकेशन में बसंत पंचमी के मौके पर हवन यज्ञ का आयोजन विधि वक्त रूप से किया गया। हवन यज्ञ में आचार्य द्वारा मां सरस्वती का आवाहन करते हुए पूर्ण आहुति दी गई। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष डॉक्टर अनुज सैनी ने कहा कि पंचमी (माघ शुक्ल पंचमी) ऋतुराज बसंत के आगमन का प्रतीक है, जिसे सरस्वती पूजा और श्री पंचमी के रूप में विद्या, बुद्धि और कला की देवी माँ सरस्वती की आराधना के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कॉलेज के समस्त छात्र-छात्राओं को बसंत पंचमी की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हवन या पूजन में कालेज प्राचार्या सुजाता चौधरी, नेहा सैनी, विनीत कुमार, अंजलि, आंचल सैनी, रिया सैनी, नीरज सैनी, रविन्द्र सैनी एवं छात्र-छात्राओं में रूद्र सैनी, छवि सैनी, अंश, आयूष, प्रिंस, अरूणा प्रतापी, निदा परवीन, शना परवीन आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page