April 24, 2026

चोरी हुई रॉयल एनफील्ड बुलेट के साथ दो चोर मिलिट्री चौराहे के पास से गिरफ्तार

0
IMG_20260122_112610
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में क्षेत्र से चोरी हुई बुलेट को बरामद करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बुलेट स्वामी ने पुलिस की प्रशंसा की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत अशोकनगर स्थित शिव चौक बुचड़ी फाटक के पास श्मशान घाट क्षेत्र से रॉयल एनफील्ड चोरी हो गई थी। मामले में पीड़ित हरीश चन्द्र शर्मा पुत्र सुनील शर्मा, निवासी बी/142 शिवाजी कॉलोनी, ढंडेरा, कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तभी से चोरों की तलाश के लिए प्रयास कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। बताया गया है कि जब पुलिस मिलिट्री चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस को सामने की ओर से रॉयल एनफील्ड बुलेट पर दो युवक आते हुए दिखाई दिए जिस पर पुलिस ने उन्हें रोक कर जांच पड़ताल की तो चोरी का मामला सामने आया। पुलिस दोनों को बुलेट सहित पड़कर कोतवाली में ले आई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने नाम जिशान पुत्र फुरकान उम्र 27 वर्ष, हिमांशु पुत्र सोमपाल निवासी ढंडेरा, साबरी मस्जिद के पास, कोतवाली रुड़की, हरिद्वार उम्र 25 वर्ष बताया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी हुई रॉयल एनफील्ड मेट्योर 350 बुलेट संख्या UK17U 9544 बरामद की है। चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 ध्वजवीर सिंह, हे0का0 यूनुस बेग, का0 गुलबहार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page