June 2, 2026

मैथोडिस्ट गर्ल्स पीजी कॉलेज रुड़की में स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

0
IMG_20260112_173006
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मैथोडिस्ट गर्ल्स पी.जी कॉलेज रुड़की में भारत के महान आध्यात्मिक गुरु और सबसे बड़े यूथ आइकॉन स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। देश में हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से ना केवल भारत को बल्कि पूरे विश्व को धर्म, मानवता और कर्म का सच्चा अर्थ समझाया।
आज स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एनएसएस और एनसीसी, इको फ्रेंडली क्लब के अतिरिक्त अन्य छात्राओं द्वारा इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं जिसमें वृक्षारोपण, स्लोगन कंपटीशन, बास्केटबॉल मैच, जागरूकता रैली में उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में एसोसिएट डायरेक्टर दीपिका चार्ली रही। महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए अपने कर्तव्य मार्ग पर निष्ठा पूर्वक चलने हेतु प्रेरित किया। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर अमिता श्रीवास्तव ने छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से परिचित कराते हुए छात्राओं को आत्मविश्वास, करुणा, ज्ञान, निस्वार्थ सेवा भाव, दृढ़ संकल्प और आध्यात्मिकता जैसे गुणों को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया। इको फ्रेंडली सोसाइटी द्वारा छात्राओं ने पर्यावरण की प्रति सचेत करने हेतु कागज के लिफाफे तैयार किया और उन्हें रैली के दौरान फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता वे दुकानदारों को देते हुए पॉलिथीन के स्थान पर पेपर बैग व कपड़े के थैले के उपयोग हेतु जागरूक किया। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रबंधिका मिस जे सिंह व प्राचार्या डॉ. अमिता श्रीवास्तव द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली महाविद्यालय से निकलकर नगर पालिका परिषद से होती हुई सिविल लाइन शताब्दी द्वार से होती हुई पुनः अपने गंतव्य स्थान महाविद्यालय पहुंची। इस अवसर पर महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर पायल अग्रवाल, एनसीसी सी टी ओ वंदना चौहान , इको फ्रेंडली क्लब की सदस्य डॉक्टर रितु त्यागी, डॉक्टर भावना के अतिरिक्त डॉक्टर कोमल, डॉ अक्षिता, बिंदिया, खेल प्रशिक्षक जगत आदि के अतिरिक्त समस्त महाविद्यालय कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page