July 21, 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां अस्पताल में भर्ती, देखने उत्तराखंड पहुंचे योगी

0
IMG_20241013_134029
Getting your Trinity Audio player ready...

देहरादून (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता अस्पताल में भर्ती है। अपनी मां को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आज उत्तराखंड पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी उम्र लगभग 80 वर्ष को हिमालय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मां के बीमार होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी लगने पर मां को देखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज राजकीय चार्टर्ड विमान से देहरादून पहुंचे। यहां से वह कर द्वारा अस्पताल गए जहां पर उन्होंने अपनी मां का हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि अस्पताल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी कार्यक्रम में बद्रीनाथ भी जाएंगे। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा यह कार्यक्रम गोपनीय रखा गया है। इसकी अभी तक कोई पुष्ट जानकारी नहीं हो पाई है। वहीं जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है, जिसके तहत जौलीग्रांट एयरपोर्ट से अस्पताल तक पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। मुख्यमंत्री की माता सावित्री देवी को अस्पताल के वार्ड 111 में, कमरे नंबर 15 में रखा गया है, जहां चिकित्सक उनके इलाज कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page