March 13, 2026

सीएम हेल्पलाइन शिकायत निस्तारण में ढिलाई, 3 अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, 2 का वेतन रोकने के निर्देश, हड़कंप

0
IMG_20250922_183950
Getting your Trinity Audio player ready...

हरिद्वार (देशराज पाल)। समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में प्रत्येक सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 66 शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई। 31 समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया। शेष समस्याओं हेतु संबंधित विभागों को तत्काल कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया।
सोमवार को जनसुनवाई कार्यक्रम में भूमि विवाद,अतिक्रमण,जल भराव, पेयजल, विद्युत आदि से संबंधित समस्या दर्ज कराई गई।जनसुनवाई कार्यक्रम में ग्राम प्रधान कोटा मुरादनगर मुजम्मिल अली ने ग्राम पंचायत कोटा मुरादनगर के कोटा खेड़ा में नदी द्वार तोड़े गए बांध बनाने के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया एवं प्राथी सरदार अली ने ग्राम जोगवाला खानपुर में गांव की सरकारी भूमि पर किए गए कब्जे से मुक्त कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान रसूलपुर मीठीबेरी ने अनुसूचित जनजाति उपयोजना के अंतर्गत खेल मैदान बनाया जाना प्रस्तावित है लेकिन अभी तक उक्त भूमि संबंधित विभाग को नहीं प्रदान की गई जिसको लेकर प्रार्थना पत्र दिया। ग्राम प्रधान सुनील सिंह बिष्ट ने ग्राम पंचायत नया गांव में सैनिक कल्याण भवन बनवाए जाने को लेकर प्रथम पत्र दिया। समस्त ग्राम वासी गाड़ोवली ने ग्राम पंचायत गाड़ोवली के ब्लॉक बहादराबाद में गांव की आबादी से आने वाला गंदा पानी तालाब में आने से बीमारी होने के खतरे को लेकर शिकायत की गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य मो. मुस्तफा ने ग्राम पंचायत धनपुरा व ग्राम पंचायत मुस्तफाबाद में जल संस्थान द्वारा पेयजल व्यवस्था सुचारू करने एवं टूटी पेयजल लाइन को ठीक करने  को लेकर शिकायत की गई। कोमल पत्नी स्व जय कुमार ने अपनी पुत्री के विवाह हेतु आर्थिक सहायता प्रदान करने और बीपीएल राशन कार्ड बनवाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page