October 9, 2026
IMG_20261009_154013
Getting your Trinity Audio player ready...

*प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग*

*आदर्श बाल निकेतन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवालिक पब्लिक इंटर स्कूल एवं मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया*

रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा अनुश्रुति एकेडमी, आईआईटी रुड़की में शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।
प्रतियोगिता में तीन विद्यालयों की टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सभी टीमों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से उपस्थित जनों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में आदर्श बाल निकेतन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शिवालिक पब्लिक इंटर स्कूल एवं मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में रेणु गुप्ता उपस्थित रहीं। दोनों निर्णायकों ने सभी टीमों की प्रस्तुतियों को ध्यानपूर्वक सुनकर विभिन्न मानकों के आधार पर अपना निर्णय दिया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली आदर्श बाल निकेतन की टीम आगामी नवंबर माह में आयोजित होने वाली प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में अविरल गंगा शाखा, रुड़की का प्रतिनिधित्व करेगी। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों एवं विद्यालयों का उत्साहवर्धन किया। अनुश्रुति एकेडमी की प्रधानाचार्य विभूति शर्मा सहित नीरज मित्तल, सुगंध जैन, नीलम शर्मा, नीता, संगीता सिंह, नीलम मधोक, प्रीति, अनुपमा, विमलेश, आभा गर्ग, सीमा एवं शाखा के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना एवं सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page