October 7, 2026

बलात्कारी, भू-माफिया, ब्लैकमेलर उमेश कुमार को कांग्रेस में लाने का प्रयास भी किया तो मैं कांग्रेस दफ्तर फूंक दूंगी:भावना पांडे

0
IMG_20261007_104905
Getting your Trinity Audio player ready...

भावना पांडे बोली चाहे मुझे जेल भी जाना पड़े 2 दिन में आ जाऊंगी बाहर

भावना पांडे का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, बोली इस वीडियो को कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी और प्रियंका तक पहुंचा दो

रुड़की (देशराज पाल)। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में भावना पांडे जनता से अपील करते हुए कहती है कि यह वीडियो मेरा कांग्रेस हाईकमान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक पहुंचा दो। वीडियो में भावना पांडे ने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, करण महारा, गणेश गोदियाल समेत कांग्रेस के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वायरल वीडियो में उन्होंने कहा कि बलात्कारी, भू माफिया और ब्लैकमेलर उमेश कुमार को यदि कांग्रेस में लाने का प्रयास भी किया गया तो मैं कांग्रेस के दफ्तर में आग लगा दूंगी इसके लिए चाहे मुझे जेल भी जाना पड़े मैं जेल जाऊंगी और 2 दिन में ही बाहर आ जाऊंगी। लेकिन प्रदेश से कांग्रेस को खत्म नहीं होने दूंगी।
बुधवार की सुबह सोशल मीडिया पर भावना पांडे का एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेता, उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा, करन महारा, गणेश गोदियाल समेत प्रदेश हाईकमान के नेताओं पर आगबबूला होती हुई नजर आई। वीडियो में उन्होंने कहा कि रेपिस्ट, भू माफिया, बलात्कारी, ब्लैकमेल उमेश कुमार को यदि कांग्रेस में लाने का प्रयास भी किया गया तो मैं कांग्रेस के दफ़्तर में आग लगा दूंगी। इसके लिए चाहे मुझे जेल भी जाना पड़े मैं जेल चली जाऊंगी और 2 दिन में बाहर आ जाऊंगी। उन्होंने उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा पर भी उत्तराखंड से कांग्रेस को खत्म करने का गंभीर आरोप लगाया। कुमारी शैलजा तूने हरियाणा निपटा दिया, छत्तीसगढ़ निपटा दिया अब हरीश रावत के मुंह पर थप्पड़ मार उत्तराखंड को निपटाना चाहती है। हरीश रावत उत्तराखंड में अगर धन्यवाद रैली निकाल रहे हैं तो क्या वह रैली भी नहीं निकाल सकते। वह कांग्रेस में इतने बड़े नेता है और कांग्रेस के लिए ही काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस को ही मजबूती देने का लगातार उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद भी हरीश रावत को निपटने का काम किया जा रहा है। मैं ऐसा होने नहीं दूंगी। वीडियो में उन्होंने साफ कहा कि क्या तुम उमेश कुमार को नहीं जानती उसके दिल्ली में बलात्कार का केस, उसकी एक लड़की के साथ ब्लू फिल्म, ब्लैकमेलर, भू माफिया और अभी हाल ही में अमरोहा कांड हुआ है। क्या हो गया इस काजी को, काजी अगर तूने उमेश कुमार को कांग्रेस ज्वाइन करने का प्रयास भी किया तो मैं तुझे हराने के लिए तेरी विधानसभा में ही बैठ जाऊंगी। इतना ही नहीं वायरल वीडियो में तत्काल प्रभाव से उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा को हटाए जाने की भी मांग की गई। वायरल वीडियो में भावना पांडे ने कहा कि यदि यह रेपिस्ट, बलात्कारी, ब्लैकमेलर और भू माफिया उमेश कुमार कांग्रेस में ज्वाइन होता है तो प्रदेश में कांग्रेस की 10 सीटें भी नहीं आ पाएगी।

*वायरल वीडियो ‌मेरे संज्ञान में नहीं है और भावना पांडे कांग्रेस में नहीं है। इसलिए पहले उन्हें कांग्रेस में शामिल होना चाहिए फिर उनके विचारों पर विचार किया जाएगा।*
राजेंद्र चौधरी
महानगर कांग्रेस कमेटी
जिला अध्यक्ष, रुड़की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page