September 28, 2026
IMG_20260218_172443-1
Getting your Trinity Audio player ready...

*पांच स्वर्ण पदक के साथ चार खिलाडियों का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन*

रुडकी (देशराज पाल)। विद्यालयी शिक्षा के अंतर्गत आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता 2026-27 में नारसन ब्लॉक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण पदक अपने नाम किए।प्रतियोगिता का समापन गत दिवस वंदना कटारिया स्टेडियम के कुश्ती हॉल में हुआ। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नारसन के चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों में रक्षित राठी (38 किलोग्राम), वंश (41 किलोग्राम), अश्विनी (62 किलोग्राम) और अरमान (40 किलोग्राम) शामिल हैं। चारों खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर का टिकट हासिल किया।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नारसन ब्लॉक के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन किया। पांच स्वर्ण पदकों के साथ खिलाड़ियों ने ब्लॉक का नाम रोशन किया। निर्णायक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास का बेहतरीन परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ा। उप-शिक्षा अधिकारी नारसन आकांक्षा राठौर ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बच्चों की यह सफलता उनकी मेहनत,लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होना इन खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि है। यह सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी। जनप्रतिनिधियों और खेल समन्वयक ने बढ़ाया हौसला अफजाई की। ब्लॉक प्रमुख कविंद्र चौधरी ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं लगातार खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। ब्लॉक खेल समन्वयक नारसन दिनेश बड़वाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण पदक हासिल करना पूरे ब्लॉक के लिए गौरव की बात है।उन्होंने चयनित खिलाडियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। वहीं उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष अरविंद शर्मा ने भी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों की उपलब्धि से नारसन के साथ-साथ पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page