September 26, 2026
IMG_20260926_145102
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। ग्राम झबरेडी कला में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। भाई ने अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही घटना स्थल से भाग निकलने में कामयाब रहा।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम झबरेडी कला गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक भाई ने अपनी सगी बहन और उसके प्रेमी को गोली मार दी। सुबह सवेरे गोली की आवाज सुनते आस पड़ोस के लोग मौके की ओर दौड़े। युवक और युवती को लहूलुहान जमीन पर पड़ा देखा उनके होश उड़ गए। आनन फानन में मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। गंभीर घायल को उपचार के लिए पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने युवक को मार्च घोषित कर दिया जबकि युवती की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि युवती ने भी रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शव की शिनाख्त करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया है। गोली मारने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार होना बताया गया है। घटना की जानकारी लगते ही एसपी देहात अभय प्रताप, सीओ मंगलौर, झबरेड़ा थाना अध्यक्ष मैप फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। बताया गया है कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है। आरोपी युवक का नाम अमन उर्फ भरोसी पुत्र रामकुमार निवासी झबरेडी कला बताया गया है। जबकि युवती का नाम नामालूम और मृतक युवक का नाम सूरज पुत्र अशोक निवासी ग्राम झबरेडी कला बताया गया है। पुलिस आरोपी भाई की तलाश के लिए प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page