September 26, 2026
IMG_20260926_091028
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में रिक्त भवनों के विक्रय करने के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश देते हुए निर्णय पारित किया गया। प्राधिकरण में मानचित्रों में आ रही कठिनाईयों के दृष्टिगत प्रस्तुत प्रकरणों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
शुक्रवार को बोर्ड बैठक के उपरान्त प्राधिकरण की संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यो की समीक्षा भी की गयी । प्राधिकरण के भावी विकास कार्यो की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक कार्यवाही के निर्देश के साथ-साथ समयान्तर्गत पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। बोर्ड बैठक में सोनिका, उपाध्यक्ष ह0रू0वि0प्रा0 हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण, मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी हरिद्वार, नन्दन कुमार, नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार, राजीव शर्मा, अध्यक्ष, नगर पालिका शिवालिकनगर हरिद्वार एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्राधिकरण बोर्ड बैठक का संचालन प्रत्यूष सिंह, सचिव, हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page