मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन से उत्तराखंड में जन जन की आवाज बनकर उभरेगी कांग्रेस:ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने की कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट*
रुड़की (देशराज पाल)। जयराम आश्रम के परमाध्यक्ष व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में जन-जन की आवाज बनकर उभरेगी।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्य ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की वर्तमान राजनीतिक स्थिति, जनहित के प्रमुख मुद्दों, प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त व मजबूत बनाने के विषय में विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने कहा कि धर्म और सेवा का मूल उद्देश्य समाज कल्याण एवं जनहित है। आज उत्तराखंड की जनता जिन विविध समस्याओं से जूझ रही है, उनके समाधान और प्रदेश के समग्र विकास के लिए एक सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में जन-जन की आवाज बनकर उभरेगी। संगठन को भूतपूर्व मजबूती प्रदान करने और राज्य में सनातन मूल्यों के साथ-साथ लोक-कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ब्रह्मचारी महाराज के धार्मिक, सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की और उत्तराखंड में संगठन को और अधिक गतिशील बनाने पर बल दिया।
