हर्षौल्लास के साथ मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, समय से सभी तैयारियां पूर्ण करें अधिकारी: मयूर दीक्षित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे किया जाएगा ध्वजारोहण*
*14 अगस्त सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक, 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक जिले के मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति गीतों के किए जाएंगे प्रसारण*
हरिद्वार (देशराज पाल)। स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षौल्लास के साथ मनाए जाने के लिए की जानी वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में एनआईसी सभागार ने कार्यक्रम निर्धारण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में झंडारोहण के पूर्व देशभक्ति गीत वंदेमातरम का गायन किया जायेगा उसके बाद झंडारोहण तथा झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गया जायेगा।
उन्होंने कहा कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार सभी सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में प्रातः 9 बजे ध्वजारोहण किया जायेगा तथा प्रातः 9:30 बजे जिला कार्यालय परिसर में मुख्य अतिथि/जनपद प्रभारी मंत्री द्वारा ध्वजारोहण किया जायेगा। जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं में प्रातः 7 बजे प्रभात फेरी निकाली जायेगी,इसके साथ ही शिक्षण संस्थानों में खेल कूद, विचार गोष्ठी, वाद-विवाद, निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा यह कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने 14 अगस्त की रात्रि से सभी सरकारी भवनों, इमारतों को प्रकाशमान किए जाने की निर्देश दिए, जिसमें कम वोल्टेज के एलईडी बल्बों का उपयोग किया जाएगा। इसमें समस्त विभागाध्यक्षों द्वारा कार्यवाही की जाएगी तथा 14 अगस्त सायं 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं 15 अगस्त को प्रातः 6 बजे से 11 बजे तक जनपद के मुख्य चौराहों पर लाउडस्पीकर के माध्यम से देशप्रेम एवं देश भक्ति गीतों का प्रसारण किया जायेगें, जिसकी व्यवस्था जिला सूचना अधिकारी द्वारा किया जायेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं रेड क्रॉस के माध्यम से रक्तदान शिविर भी आयोजित किए जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीदों एवं राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किए जाने के लिए सभी उपजिलाधिकारी द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा खेल विभाग द्वारा खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जनपद की विभिन्न स्मारकों, प्रतिमाओं एवं महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता का कार्य नगर निगम,नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों द्वारा किया जायेगा।
