July 31, 2026
IMG-20260731-WA0024
Getting your Trinity Audio player ready...

*सिर्फ 14 घंटे के भीतर खोए हुए मोबाइल को बरामद कर किया कांवड़िए के हवाले*

*गुगल पे, फोन पे न होने के चलते खाने-पीने तक को मोहताज था कावड़िया 

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल)। एक शिव भक्त कांवड़िए ने मंगलौर पुलिस का दिल की गहराई से आभार जताया है। यह आभार शिव भक्त कांवड़िए द्वारा उसका खोया हुआ मोबाइल मंगलौर पुलिस द्वारा लौटाने पर जताया गया है। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर कांवड़िए के चेहरे पर एक अलग ही सुकून और मुस्कान देखने को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली मंगलौर पर रोहतक हरियाणा निवासी कांवड़िए रोहित मल्होत्रा ने आकर बताया कि उसका मोबाइल फोन रुड़की-मंगलौर के बीच में कहीं गुम हो गया है जिसमें कि उक्त कांवड़िए के अकाउंट संबंधी सभी डिटेल, घर वालों के नंबर तथा ऑनलाइन गूगल पे, फोन पे की सुविधा थी। मोबाइल खोने व नगदी न होने की वजह से खाने पीने का सामान खरीदने में हो रही दिक्कत के कारण कावड़िया रोहित काफी परेशान था। घर से दूर हरिद्वार पहुंचे कांवड़िए की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली मंगलोर पुलिस ने उसके खाने का प्रबंध किया तथा विभिन्न प्रयास कर रुड़की क्षेत्र में लोकेशन प्राप्त होने पर संबंधित व्यक्ति से वार्ता की गई तथा कांवड़िया का मोबाइल 14 घंटे में ढूंढकर उसके सुपुर्द किया। बताया गया है कि करीब 40,000 कीमत के मोबाइल फोन के सकुशल मिलने पर रोहित ने मंगलौर पुलिस का आभार व्यक्त किया। खोया हुआ मोबाइल वापस मिलने पर शिव भक्त कावड़िया के चेहरे पर एक अलग ही सुकून की मुस्कान देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page