July 30, 2026
IMG_20260730_095125
Getting your Trinity Audio player ready...

*जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बनाई अपनी जगह*

*हरिद्वार के वंदना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में आयोजित हुई थी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता*

रुड़की (देशराज पाल)। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में रुड़की के मात्र साढ़े नौ साल के खिलाड़ी आहिल ने अपनी अद्भुत खेल प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। आहिल ने इतनी छोटी उम्र में खेल मैदान पर अपनी मजबूत स्थिति दर्ज कराई और जिला स्तर पर चयनित होकर पूरे रुड़की क्षेत्र का गौरव बढ़ाया।
इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले भर से आए लगभग 300 से अधिक अनुभवी और युवा खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया था जहाँ मुकाबला बेहद कड़ा था। इस कठिन और चुनौतीपूर्ण मुकाबले के बीच आहिल ने अपनी उम्र से कहीं आगे का बेहतरीन खेल कौशल, अद्वितीय क्षमता और गजब के मैदानी तालमेल का प्रदर्शन किया।बहुत ही कम समय की तैयारी और अपनी दिन-रात की कड़ी मेहनत, अटूट परिश्रम व दृढ़ संकल्प के दम पर आहिल ने इस विशाल प्रतियोगिता के शीर्ष खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराते हुए आगामी खेलों के लिए अपना चयन पक्का किया। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी छोटी सी उम्र में ऐसा परिपक्व प्रदर्शन करना आहिल की गॉड-गिफ्टेड प्रतिभा और खेल के प्रति उनकी गहरी एकाग्रता को दर्शाता है। वे भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम चमकाने की पूरी क्षमता रखते हैं।आहिल की इस चमत्कारी सफलता पर उनके परिवार, खेल प्रशिक्षकों और रुड़की के स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है। परिजनों ने बताया कि आहिल ने बहुत ही कम समय में इस मुकाम को हासिल करने के लिए जीतोड़ अभ्यास किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page