July 16, 2026

भगवानपुर एसडीएम डीएस नेगी बोले सभी प्राथमिकता के साथ करें पौधारोपण

0
IMG_20260716_093437
Getting your Trinity Audio player ready...

*समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट रुड़की द्वारा हरेला पर्व के अवसर पर भगवानपुर तहसील में किया गया पौधारोपण कार्यक्रम*

रुड़की/भगवानपुर (देशराज पाल)। समर्पण जन कल्याण संगठन ट्रस्ट रुड़की द्वारा उत्तराखंड के हरेला पर्व पर पौधारोपण का कार्यक्रम नवनिर्मित तहसील परिसर भगवानपुर में किया गया। उप जिलाधिकारी भगवानपुर डीएस नेगी, तहसीलदार दयाराम रजिस्टरार कानूनों विजेंद्र सिंह, राजस्व निरीक्षक व कर्मचारियों द्वारा छायादार और फलदार पौधो का पौधारोपण किया गया। बृहस्पतिवार को समर्पण संस्था द्वारा हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम नेगी द्वारा पर्यावरण को संरक्षण देना और पर्यावरण को बचाने के लिए पौधारोपण किया जाने के विशेष महत्व पर चर्चा की और सभी को अधिक से अधिक आह्वान किया कि वह पौधे लगाए। उनके द्वारा तहसील भगवानपुर में बहुत सुंदर वाटिका का निर्माण भी कराया गया है। सभी ने संकल्प लिया कि हम इन लगाए गए पौधों को अच्छे से चलाएंगे। इस अवसर पर समर्पण कल्याण संगठन के अध्यक्ष नरेश यादव, पर्यावरण प्रभारी संदीप यादव एडवोकेट, अरुण कोहली, मंत्री प्रदीप गोयल, सेवानिवृत्ति मंडल अभियंता दिनेश शर्मा, श्रवण सैनी, संजीव सैनी, अनूप बंसल, अभय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page