प्रतियोगिता जीवन की समस्याओं को बनाती है सुगम:राकेश गर्ग
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*भारत विकास परिषद समर्पण शाखा द्वारा नवरचना पब्लिक स्कूल फाजिलपुर रुड़की में वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन*
*क्या पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास एक साथ संभव है विषय के साथ प्रतियोगिता शुभारंभ*
रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद समर्पण शाखा रुड़की द्वारा नवरचना पब्लिक स्कूल फाजिलपुर रुड़की में वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं वन्दे मातरम् गीत के साथ किया गया। सबसे पहले वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय था क्या पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक विकास एक साथ संभव है विषय के साथ प्रतियोगिता को शुरू किया गया जिसके पक्ष एवं विपक्ष में छात्र-छात्राओं में बड़े विवेकपूर्ण तरीके से अपने विचारों से मजबूती के साथ मंच पर रखा। इसके उपरांत भाषण प्रतियोगिता जिसका विषय था” प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध”शुरू की गई जिसमें सभी छात्र-छात्राओं ने एक स्वर में इस पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष इंजीनियर राकेश कुमार गर्ग ने कहा की इन प्रतियोगिताओं के द्वारा हम अपने विचारों को तर्कसंगत, प्रभावशाली एवं श्रेष्ठ तरीके से प्रस्तुत कर सकते हैं।सचिव सोमेन कर्माकर ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।संयोजक संस्कार डॉक्टर सुनील शर्मा ने कहा की इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य एक स्वच्छ वातावरण तैयार कर बच्चों का मानसिक विकास करना है। श्री मृणालिनी शर्मा द्वारा सभी बच्चों को प्रतियोगिता में सुंदर प्रस्तुति देने पर बधाई दी गई। निर्णायक मंडल में वीना सिंह, रश्मि जैन, मृणालिनी शर्मा एवं दिलीप प्रधान द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रस्तुत विचारों के आधार पर निर्णय लेने में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ा क्योंकि प्रत्येक विद्यार्थी ने पक्ष विपक्ष में अपने विचारों को मजबूती से रखा। वाद विवाद प्रतियोगिता में कुमारी लविषा चोकर को प्रथम, कुमारी रिया को द्वितीय एवं कुमारी आरुषि तथा कुमारी इशिता को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में वैभव त्यागी को प्रथम, कुमारी खुशी को द्वितीय, आयुष्मान को तृतीय एवं कुमारी मरियम तथा कुमारी अवनी प्रजापति को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरुप प्रमाण पत्र, मोमेंट्स देकर उत्साहवर्धन किया गया। संचालन विद्यालय की अध्यापिका रचिता पांडे एवं सहयोगी अध्यापक एवं सहयोगी स्टाफ सदस्य गीता रानी, टीना त्यागी, ईशु मंमगाई, तथा मनोज कुमार द्वारा किया गया।
