भाविप ने दैनिक जीवन में पन्नी के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए किया प्रेरित
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*भारत विकास परिषद अविरल गंगा, रुड़की सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सेवा, पर्यावरण एवं जन जागरूकता की अनूठी पहल*
रुड़की (देशराज पाल)। भारत विकास परिषद, अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों का आयोजन कर समाज सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मत्तलापुर स्थित राजकीय विद्यालय में दो सीलिंग फैन भेंट कर किया गया। यह सेवा कार्य शाखा के सदस्य अनुज सैनी के सहयोग से संपन्न हुआ।
बुधवार को हरेला पर्व के अवसर पर विद्यालय परिसर में फलदार, छायादार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान को शाखा की पर्यावरण गतिविधि संयोजिका नीलम शर्मा द्वारा प्रायोजित किया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इसके उपरांत ईदगाह चौक के सामने सड़क किनारे फल विक्रेताओं को तेज धूप से बचाव हेतु तीन बड़े छाते भेंट किए गए। यह सेवा कार्य शाखा के संरक्षक डॉ. सत्येंद्र मित्तल के सहयोग से संपन्न हुआ।इसी अवसर पर प्लास्टिक मुक्त भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से शाखा के सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में ही तैयार किए गए कपड़े के थैलों का वितरण फल सब्जी खरीदने आए ग्राहकों को किया गया और लोगों को दैनिक जीवन में पन्नी के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महिला सहभागिता संयोजिका नीलम मधोक, दिनेश, नीरज मित्तल, अनुपमा, प्रीति अग्रवाल, सुगंध जैन एवं नीलम शर्मा सहित शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।
