July 8, 2026

बंद पड़े मकान पर चोरों का धावा, नगदी सहित सोने चांदी के कीमती जेवर चोरी

0
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

*साउथ सिविल लाइन में बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना*

*सिविल लाइन कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की कर रही तलाश*

रुड़की (देशराज पाल)। चोरों ने बंद पड़े मकान पर धावा बोलते हुए नगदी सहित सोने चांदी के कीमती जेवर पर हाथ साफ कर दिया है। घर में चोरी होने की जानकारी घर स्वामी के आने के बाद लगी। पीड़ित ने मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साउथ सिविल लाइन इश्तिहार का मकान है। बताया गया है कि मकान स्वामी अपने मकान का ताला लगाकर रिश्तेदारी गया हुआ था। इसी बीच अज्ञात चोरों ने उसके मकान का ताला तोड़कर घर में रखी हजारों रुपए की नगदी और सोने चांदी के कीमती आभूषण चोरी कर लिए गए। मकान में चोरी होने की जानकारी मकान स्वामी के लौटने पर लगी। घर का नजारा देख मकान स्वामी के होश उड़ गए। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page