प्रधानमंत्री मोदी मन की बात कार्यक्रम ऐतिहासिक:धामी
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को रुड़की में बैठकर सुना मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने
रुड़की (देशराज पाल)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मां की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच सबका साथ सबका विकास के साथ वह देश को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। आज वह रुड़की में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम को सुनने पहुंचे थे।
रविवार को रुड़की पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का135वां संस्करण सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित के प्रति देशवासियों की सजगता की सराहना करते हुए सोना न खरीदने, कारपूलिंग अपनाने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने तथा पेट्रोल-डीजल की बचत जैसे अपने आह्वानों को मिले जन-जन के समर्थन के लिए देशवासियों का आभार व्यक्त किया। आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गुजरात में हुए विश्व योगासन चैम्पियनशिप, नागालैंड में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए किये जा रहे प्रयासों, नालंदा विश्वविद्यालय व सेंट्रल संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों, मेघालय में स्थित 120 से अधिक रूट ब्रिजों, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, पर्यावरण संरक्षण, वोकल फॉर लोकल सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। मन की बात केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देशभर में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का एक सशक्त मंच है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री आदेश सैनी, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी, शोभाराम प्रजापति, जिला अध्यक्ष मधु सिंह, अरविंद गौतम, शोभित गौतम, भाजपा नेता नवीन जैन, नरेश यादव, किरण चौधरी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
