June 15, 2026

बद्रीनाथ पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, विधि विधान के साथ की पूजा पाठ

0
IMG_20260615_120534
Getting your Trinity Audio player ready...

*मंदिर समिति ने उद्योगपति मुकेश अंबानी का फूल माला से किया स्वागत*

देहरादून/चमोली (देशराज पाल)। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार की सुबह बद्रीनाथ पहुंचे। यहां पर उनका फुल माला से स्वागत किया गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने विधि विधान के साथ पूजा पाठ की।
सोमवार की सुबह उद्योगपति मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बद्रीनाथ भगवान की विधि विधान के साथ पूजा पाठ की। मंदिर समिति द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। उद्योगपति की सुरक्षा को लेकर पहले से ही मंदिर प्रांगण में पुलिस फोर्स तैनात रहा। इस दौरान उनका बद्री केदारनाथ मंदिर समिति ने उनका स्वागत किया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को दान में 5 करोड रुपए दिए हैं। आपको बता दे की मुकेश अंबानी अक्षर बद्रीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए आते रहते हैं। उनका बद्रीनाथ और केदारनाथ भगवान से लगाओ होना बताया गया है। आज भी वह धाम पहुंचे और विधि विधान के साथ पूजा पाठ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page