April 11, 2026

प्रधानमंत्री मोदी का 14 को उत्तराखंड आगमन, भाजपाइयों में खुशी की लहर

0
IMG_20260411_180659
Getting your Trinity Audio player ready...

*देहरादून, दिल्ली एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड का प्रधानमंत्री करेंगे उद्घाटन: तरूण बंसल*

*भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को देहरादून आगमन की तैयारी को लेकर हुई बैठक*

रुड़की/हरिद्वार (देशराज पाल)। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय जगजीतपुर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 14 अप्रैल को देहरादून आगमन की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।  मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कहा की उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून में देहरादून, दिल्ली एशिया की सबसे बड़ी एलिवेटेड रोड  का उद्घाटन करेंगे और रोड शो के माध्यम से जनता के बीच पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। उनके द्वारा उत्तराखंड को केंद्र सरकार की और से अनेकों सौगातें दी गई है। दिल्ली देहरादून एलिवेटेड रोड  बहुत ही महत्वपूर्ण है। जिसके माध्यम से देहरादून और दिल्ली की दूरी मात्र ढाई घंटे में तय होगी। उन्होंने बताया कि जैसे मोदी ने कहा था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा यह बात अब सिद्ध होती दिखाई दे रही है। उन्होंने एलिवेटेड रोड के उद्घाटन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजीव चौधरी और हीरा सिंह बिष्ट ने किया।  बैठक में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, सीमा चौहान, संदीप अग्रवाल, निपेंद्र चौधरी, तरुण नय्यर, रेशु चौहान, जसवीर बसेडा, लोकेश पाल तेलुगु राम प्रधान, धर्मेंद्र चौहान, नकली राम सैनी, अरविंद कुशवाहा, अभिनव चौहान, रिशु मनोज शर्मा, अंशु कुमार, लक्ष्मण सिंह नागर, शिवम् त्यागी, रेनू शर्मा डॉक्टर चित्रा शर्मा, पारुल चौहान सहित भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page