नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में नव प्रवेशी छात्राओं, अभिभावकों का मंगल तिलक कर स्वागत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

*डॉ पितम सिंह बोले शिक्षण वह हथियार जिसके सहारे आगे बढ़़ने का मिलता है सुनहरा अवसर*
*प्रवेशोत्सव के आयोजन से अभिभावकों और बच्चों में होता है प्रेरणा व उत्साह का संचार: डॉ घनश्याम गुप्ता*
रुड़की (देशराज पाल)। मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी के निर्देशानुसार मंगलवार को नेशनल कन्या इण्टर कालेज खानपुर में आयोजित प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी छात्राओं तथा उनके अभिभावकों का मंगल तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत तथा अभिनन्दन किया गया।मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ पितम सिंह ने कहा कि शिक्षण वह हथियार है जिसके सहारे आगे बढ़़ने व भविष्य निर्माण का सुनहरा अवसर मिलता है। कालेज प्रबंधक डॉ घनश्याम गुप्ता ने कहा कि प्रवेशोत्सव के आयोजन से अभिभावकों तथा बच्चों में प्रेरणा व उत्साह का संचार होता है। जो बच्चें प्रवेश लेने में विलम्ब करते है, उनकी पढ़ाई का नुकसान होता है इसलिये नवीन सत्र प्रारम्भ होते ही अभिभावकों को अपने बच्चों का प्रवेश अविलम्ब विद्यालय में करा देना चाहिये ताकि वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सके। शिक्षा विभाग में लेक्चरर के रूप में सेवा दे रहे विद्यालय के पूर्व छात्र पंजाब सिंह ने बच्चों को अपने छात्र जीवन के अनेक अनुभव साझा करते हुए गुरूजनों का आजीवन सत्कार करने की सीख देते हुए कहा कि केवल माता-पिता तथा गुरूजन ही अपने बच्चों को अपने से भी आगे निकलता देख कर सदैव प्रसन्न होते हैं। जबकि अन्य सभी संबंधी तक ईष्या करते हैं। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ पारस चौधरी ने किया तथा कालेज प्रबंधक डॉ0 घनश्याम गुप्ता, प्रभारी प्रधानाचार्य मुकेश कुमार, मुख्य अतिथि डॉ0 पितम सिंह, विशिष्ट अतिथि पंजाब सिंह व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने नव प्रवेशी छात्राओं का मंगल तिलक व माल्यार्पण कर स्वागत-अभिनन्नदन किया। इस अवसर पर अरूण प्रकाश काम्बोज, सचिन, सपना, पहल सिंह, नरेन्द्र, प्रवेश कुमार, नीलू, जोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहें।
