कन्हैया लाल डीएवी इण्टर कॉलेज में प्रवेशोत्सव, नए छात्रों का फूलों से स्वागत
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
*प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने अभिभावकों, छात्रों को विद्यालय की वर्तमान गतिविधियों व भविष्य में होने वाली नवीन योजनाओं से कराया अवगत*
रुड़की (देशराज पाल)। कन्हैया लाल डीएवी इण्टर कॉलेज में आज प्रवेशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में प्रवेश लेने वाले छात्रों सहित उनके अभिभावकों का तिलक लगाकर और फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया।
मंगलवार को कन्हैया लाल डीएवी इण्टर कॉलेज में प्रवेशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुरेश कुमार राय ने अभिभावकों एवं छात्रों को विद्यालय की वर्तमान गतिविधियों एवं भविष्य में होने वाली नवीन योजनाओं से अवगत कराया। भीकम सिंह द्वारा छात्रों एवं अभिभावकों को संबोधित किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। इस प्रवेशोत्सव के सदस्य शिवानी, दीप्ति चौहान, अनु शर्मा, मनोज कुमार लामयान द्वारा प्रवेशोत्सव व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस प्रवेशोत्सव में विद्यालय के राजेश कुमार वर्मा, राजा राम मुण्डेपी, राकेश कुमार वर्मा, शिव कुमार, डॉ० शालिनी त्रिपाठी, संयोगिता कुमारी, प्रणिता जैन, डॉ० प्रीति गोयल, छवि अग्रवाल, संजय कुमार, राखी, दीप्ति गुप्ता एवं मधु कुकरेती आदि उपस्थित रहे।
