खेडाजट में राजेंद्र चौधरी ने किया हनुमान जयंती पर शोभायात्रा का रिबन काटकर उद्घाटन
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|

रुड़की/मंगलौर (देशराज पाल/राजपाल)। हनुमान जयंती के अवसर पर मंगलौर विधानसभा के गांव खेड़ाजट में धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने रिबन काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। राजेंद्र चौधरी ने कहा कि बजरंगबली हनुमान को संकट मोचन कहा जाता है। वह संकट को हरने वाले हैं और आमजन में उनकी आस्था परबल है।
बुधवार को श्री बालाजी धाम सेवा समिति खेड़ाजट द्वारा हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्राम खेड़ाजट में विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का उद्घाटन महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर रिबन काटकर किया। इस दौरान समिति के पदाधिकारी ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया तो वही राजेंद्र चौधरी ने शोभायात्रा से पूर्व हनुमान जी की आरती कर शोभायात्रा को रवाना कराया। राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पिछले तीन सालों से लगातार समिति द्वारा हनुमान जयंती पर बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा में गांव के आमजन का पूरा सहयोग हर साल मिलता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की आस्था हर जनमानस में है। शोभायात्रा में राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की सुंदर झांकियो ने ग्रामवासियों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित किया रखा। शोभायात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे गांव में शांतिपूर्वक ढंग से निकाली गई। इस दौरान गांववासियों को प्रसाद भी वितरण किया गया। शोभायात्रा के दौरान समिति सदस्य अशोक कुमार, लक्ष्य शर्मा, आदित्य शर्मा, रोहित, राजन, अशोक ठेकेदार, कुलदीप शर्मा, शोभित शर्मा, गौरव कुमार प्रधानपति, राजपाल आदि भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
