March 29, 2026

नाबालिक से दुष्कर्म के बाद फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
IMG_20260218_172443
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। पहले फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के फरार आरोपी को पुलिस में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली गंग नहर थाना क्षेत्र के गांव में एक युवक द्वारा नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म कर लिया गया। मामले की जानकारी लगने पर नाबालिक पुत्री के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किया। बताया गया है कि कोतवाली गंग नहर पुलिस द्वारा आरोपी को आज उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम साकिर पुत्र तासीन, निवासी ग्राम रसूलपुर, कोतवाली गंगनहर, उम्र 21 वर्ष बताया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में महिला दारोगा करुणा रौकली, का0 नितिन, का0 अर्जुन आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page