अष्टमी और नवमी पर घर-घर में किया गया कन्या पूजन, माता के मंदिरों में उमड़ी भीड़
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। सुबह के समय अष्टमी और फिर बाद में नवमी पर घर-घर में विधि विधान से कन्या पूजन कर मां दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का आशीर्वाद ग्रहण किया गया। शहर से लेकर देहात तक के माता मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली।
बृहस्पतिवार को सुबह के समय लोगों ने अष्टमी का विधि विधान के साथ पूजन कर कन्याओं को भोजन स्वरूप प्रसाद ग्रहण कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। आपको बता दें कि सनातन परंपरा में कन्याओं को माँ शक्ति का स्वरूप माना गया है। उनका सम्मान और पूजन हमें नारी शक्ति के प्रति आदर, संस्कार और समर्पण का संदेश देता है। माँ महागौरी से प्रार्थना कर सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का संचार तथा समाज में सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहे। इस दौरान दोपहर के समय नवमी पर आज ही कन्याओं का पूजन किया गया। अष्टमी और नवमी दोनों एक ही दिन पडने पर शहर से लेकर देहात तक के माता मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हर जगह शांतिपूर्वक मंदिरों में भक्ति पूजा अर्चना करते हुए नजर आए।
