जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ ने बताई एसआईआर प्रक्रिया की महत्ता
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। आईआईटी रुड़की के कन्वेंशन हॉल में आज निर्वाचन संबंधी एसआईआर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें तहसील रूड़की के बूथ लेवल अधिकारियों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र शेट ने उपस्थित बीएलओ को संबोधित करते हुए एसआईआर प्रक्रिया की महत्ता बताई तथा निर्वाचन कार्य को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का विस्तार से समाधान भी किया। कार्यक्रम में अपर तहसीलदार शुभांगिनी एवं नायब तहसीलदार रुड़की भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी बीएलओ को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बीएलओ को एसआईआर संबंधी प्रक्रियाओं, प्रपत्रों के सही उपयोग, मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन कार्य के संबंध में स्पष्ट जानकारी प्रदान करना था, ताकि निर्वाचन कार्य को सुचारु एवं त्रुटिरहित तरीके से पूरा किया जा सके।
