धनौरी, भगवानपुर, लंढौरा व लक्सर में खाद्य विभाग की टीम के छापे, 120 किलो कुटू का आटा कराया नष्ट
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। नवरात्रों के पावन पर्व को लेकर जहां बाजारों में रौनक बढ़ गई है तो वहीं खाद्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। टीम द्वारा आज कई अलग-अलग जगह पर छापा मारा कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुंतलों कुट्टू का आटा जप्त कर नष्ट कराया गया। विभागीय टीम द्वारा एक ही दिन में कई जगहों पर अलग-अलग कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप का माहौल रहा।
बुधवार को खाद्य विभाग एवं औषधि प्रशासन विभाग की अलग-अलग टीमों ने धनौरी, भगवानपुर, लंढौरा व लक्सर में पहुंचकर दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम को बिना किसी मानक या लेबल का कुट्टू का आटा दुकानों पर रखा हुआ मिला। छापामार कार्रवाई में टीम द्वारा अलग-अलग जगह से लगभग 120 किलो कुटू का आटा जप्त किया गया। विभागीय टीम ने जप्त किया आटे को नष्ट कराया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडे ने बताया कि नवरात्रों पर लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसी के चलते विभाग के द्वारा यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि नवरात्रों में कुट्टू का आटा खरीदने से पहले लोग जांच कर ले की आता सही है या नहीं उसे पर लेवल है या नहीं। विभागीय टीम द्वारा एक साथ कई जगह पर अलग-अलग कार्रवाई से दुकानदारों में पूरा दिन हड़कंप का माहौल रहा। उन्होंने बताया यह कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है आगे भी जारी रहेगी।
