March 30, 2026

नाबालिक के अपहरणकर्ता को हिसार से गिरफ्तार कर लाई रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस

0
IMG_20260317_135952
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। नाबालिक का अपहरण कर फरार हो जाने के आरोपी को रुड़की सिविल लाइन कोतवाली पुलिस हिसार के हरियाणा से गिरफ्तार कर लाई है। पुलिस ने अपहरणकर्ता का विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को पीड़ित द्वारा सिविल लाइन कोतवाली पुलिस में नाबालिक के अपहरण की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने पीड़ित की सूचना पर मामले की जांच पड़ताल कर मामले में मुकदमा दर्ज किया। मामले की जांच उपनिरीक्षक रेखा पाल के सुपुर्द की गई। प्रभारी निरीक्षक रुड़की के द्वारा उक्त मुकदमे के अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु उप निरीक्षक ध्वजवीर सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम अपहरण करता की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस टीम को अहम जानकारी मिली। पुलिस टीम ने न्यू ऋषि नगर हिसार थाना सिटी हिसार हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी का नाम मुकेश कुमार पुत्र शीशपाल निवासी मकान नंबर 485 न्यू ऋषि नगर हिसार थाना सिटी हिसार हरियाणा बताया है। आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक के ध्वजवीर सिंह पवार, कांस्टेबल 656 प्रदीप भंडारी, कांस्टेबल सोबन सिंह चौहान आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page