March 13, 2026

अंकिता भंडारी प्रकरण:महानगर कांग्रेस ने फूंका प्रदेश सरकार का पुतला

0

रुड़की (देशराज पाल)। महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अंकिता भंडारी के हत्यारे को सजा देने की मांग करते हुए प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। पुतला दहन करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान में। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आग बबूला होते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अंकिता भंडारी के हत्यायारों को बचाने का जो काम कर रही है वह कांग्रेस नहीं होने देगी। उन्होंने सरकार से पूरजोर तरीके से अंकिता भंडारी के हत्यायारों को सजा देने की मांग की।
बुधवार की दोपहर सिविल लाइन स्थित चंद्रशेखर चौक पर महानगर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां एकत्रित होते हुए कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का पुतला भी दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने अंकिता भंडारी के हत्यारे को सजा देने की मांग की। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि पहले लड़े थे गौरो से अब लड़ेंगे चोरों से। कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि जो पूरे प्रदेश में गट्टू नाम का शोर हो रहा है उसकी जांच कर सरकार उसे जेल भेजने का काम करें। पुतला दहन करने वाले कांग्रेसियों में राव शेर मोहम्मद, पूजा गुप्ता, मदन पाल भड़ाना, हेमेंद्र चौधरी, नीरज अग्रवाल, श्रवण गोस्वामी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page