चैरब जैन क्या भाजपा में बनते जा रहे पसंदीदा चेहरा, जन्मदिन पर बधाई देने वालों का लगा तांता, सोशल मीडिया पर भी होड़
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
रुड़की (देशराज पाल)। काफी लंबे समय से सक्रिय रूप से रुड़की विधानसभा में नजर आ रहे फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन क्या रुड़की भाजपा में पसंदीदा चेहरा बनते जा रहे हैं। जी हां यह बात हम नहीं बल्कि रुड़की शहर की जनता के दिलों दिमाग में चल रहा है। इतना ही नहीं उनके जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए जहां भारी संख्या में लोगों का तांता लग रहा है तो वही सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई मिल रही है।
काफी दिनों से रुड़की विधानसभा में अपनी एक अलग ही पकड़ बनाए हुए फोनिक्स विश्वविद्यालय के चेयरमैन एवं भाजपा नेता चैरब जैन को अब रुड़की में भारी समर्थन और प्यार मिलता दिखाई दे रहा है और यह प्यार और समर्थन उनके द्वारा समय-समय पर बड़ी मात्रा में समाज सेवा और ब्लड कैंप जैसे शानदार कार्य उन्हें अपना बनाने पर मजबूर कर रहा है। इतना ही नहीं अब तो लोगों के दिलों और दिमाग में भी यही सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा नेता चेहरा जैन रुड़की में भारतीय जनता पार्टी का पसंदीदा चेहरा बनते जा रहे हैं। बताया गया कि लोगों जैसे ही पता लगा कि चैरब जैन का आज जन्मदिन है तो उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लग गया। रात से ही उनके फोन पर बधाई देने का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक भी जारी है। वही सोशल मीडिया पर भी उन्हें जमकर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं मिल रही है। लोगों का जन्मदिन पर इतना सारा प्यार और समर्थन मिलने से चैरब जैन भी गदगद नजर आ रहे हैं और उन्होंने सभी का धन्यवाद जताते हुए दिल की गहराइयों से आभार जताया है। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ हैं और हमेशा ऐसे ही उनके साथ बने रहेंगे।
