January 21, 2026

आज का राशिफल पढ़े और जाने आज क्या है आपके लिए बेहतर और कैसा रहेगा आपका दिन

0
IMG_20250718_190945
Getting your Trinity Audio player ready...

मेष राशि
जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए ये समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। इसके अलावा आर्थिक लाभ के भी योग हैं। विवाहित जातकों को संतान सुख मिल सकता है। हालांकि, सुख-सुविधाओं पर खर्चा होगा।

वृषभ राशि
आज आप अपने काम को समय पर करने का प्रयास करें और जिम्मेदारियों को पूरा करें। विवाहित जातकों का संतान से वाद-विवाद हो सकता है। आज आपको कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं तो जल्द ये सपना पूरा होगा। इसके अलावा किसी ज्योतिर्लिंग के दर्शन होने के भी योग हैं।

मिथुन राशि
किसी बात को लेकर मन विचलित होगा। इसके अलावा जरूरी दस्तावेज को ढूंढने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए कारोबारी वर्ग पहले योजना बनाएं और फिर उन्हें लागू करें।

कर्क राशि
परिजनों की मदद से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। साथ ही आर्थिक मामले सुलझेंगे। हालांकि, कर्मचारियों की अनियमितता और संतान के व्यवहार से परेशान होंगे।

सिंह राशि
कारोबार के विस्तार के लिए रूपरेखा बन सकती है। हालांकि, मांगलिक खर्च संभव है। इसके अलावा निजी संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी और आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यदि आप सोच-समझकर फैसले लेंगे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि
व्यापारियों को तंगी का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा आपके व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। आज आपको अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। हालांकि, शेयर बाजार में निवेश करने से बचें। आज आपको कोई अपना धोखा दे सकता है।

तुला राशि
आज आपका पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। हालांकि, घर की सजावट करने के चक्कर में धन खर्च हो सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी के व्यवहार में परिवर्तन आने से चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि
मनचाही सफलता मिलने से आज आप प्रसन्न होंगे। जो लोग प्रशासनिक सेना या देश की सुरक्षा से जुड़े हैं, उन्हें हर काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आज आपकी कुंडली में मकान बदलने का योग है। साथ ही व्यवसाय में लाभ होगा।

धनु राशि
नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग आपकी निंदा करते थे, वो आपसे जुड़ना चाहेंगे। हालांकि, पुराने विवाद के कारण तनाव रहेगा।

मकर राशि
आज आपको दोस्तों का साथ मिलेगा। साथ ही जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा। हालांकि, दिन खत्म होने से पहले परिजनों से मन-मुटाव हो सकता है। इसके अलावा नौकरी में तबादले के योग हैं। वहीं, जिनकी शादी हो चुकी है, उनके प्रेम-प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

कुंभ राशि
निजी संबंधों में छोटी-छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण आपकी चिंता बढ़ेगी। हालांकि, व्यापार में इच्छित लाभ होगा लेकिन मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी।

मीन राशि
माता-पिता संतान के विवाह न होने के कारण चिंतित रहेंगे। आज आप समय रहते जरूरी काम पूरे करेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, भाइयों के साथ विवाद होने की स्थिति बन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page