हर माह हरिद्वार जिले के हर थाने में होगा थाना दिवस, उच्च अधिकारी सुनेंगे पीड़ितों की फरियाद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के क्रम में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल द्वारा पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद व विश्वास निर्माण हेतु थाना दिवस का आयोजन कर सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है।
शुक्रवार को एएसपी जितेंद्र चौधरी द्वारा कोतवाली रानीपुर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याओं को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया। जिसमे आमजनता की कुल 12 शिकायतों को सुना गया जिनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना दिवस जनपद के सभी थानों में अलग-अलग तिथियों में आयोजित किया जाएगा, जिससे फरियादियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा और नजदीकी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा। इस पहल से पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का निर्माण हो रहा है, जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार होगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, समस्त चौकी इंचार्ज व अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
