January 16, 2026

लंबे समय बाद लोकसभा की आई याद, सांसद ने खानपुर के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का किया दौरा

0
IMG_20250829_180924
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खानपुर विधानसभा क्षेत्र के रायसी, दल्लावाला, मथाना गांवों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। सांसद के दौरे के दौरान पूर्व विधायक प्रणव सिंह चैंपियन सारथी बने। ट्रैक्टर पर बैठाकर बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का कराया दौरा। दौरे के दौरान रानी देवयानी सिंह समेत भाजपा जिला अध्यक्ष मधु सिंह समेत अन्य पदाधिकारी भी रहे मौजूद।
शुक्रवार को सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाढ़ के कारण हुए नुकसान और ग्रामीणों की पीड़ा को नजदीक से देखा। इस अवसर पर उन्होंने सोनाली नदी के तटबंध का भी निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी ग्रामवासी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और प्रशासन द्वारा त्वरित राहत उपलब्ध कराई जाएगी। सांसद रावत ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय सरकार और संगठन दोनों ही जनता के साथ खड़े हैं। उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि बाढ़ से उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। सांसद रावत ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आपदा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए हर कदम उठाएगी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे धैर्य बनाए रखें और सरकार व संगठन पर विश्वास रखें। दौरे के दौरान ग्रामीणों ने सांसद रावत और भाजपा जिलाध्यक्ष के सामने अपनी समस्याएँ रखीं, जिनमें मुख्य रूप से फसलों की बर्बादी, आवागमन में दिक्कतें, पेयजल संकट तथा आवासीय नुकसान की बातें सामने आईं। सांसद ने इन सभी समस्याओं को संज्ञान में लिया और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page