घर से नाराज होकर हरियाणा से हरिद्वार भागकर आये दो नाबालिग, बरामद
|
Getting your Trinity Audio player ready...
|
हरिद्वार (देशराज पाल)। एसएसपी हरिद्वार को सूचना मिली कि दो नाबालिग बालक अपने घर हरियाणा से भागकर हरिद्वार पहुँचे हैं और उनकी लोकेशन हरकी पैड़ी क्षेत्र में आ रही है। घर वाले काफी परेशान हो रखे हैंl
सूचना की संवेदनशीलता को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हरिद्वार द्वारा एसएचओ कोतवाली नगर को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थान मै बच्चों की तलाश हेतु टीमें बनाकर लगाने को आदेशित किया। पुलिस द्वारा हरकी पैड़ी क्षेत्र के सभी घाटों पर सघन चेकिंग की गई। साथ ही कंट्रोल रूम के माध्यम से सीसीटीवी पर भी सर्च अभियान चलाया गया जिस पर पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों नाबालिग बालकों को हर की पैड़ी क्षेत्र से सकुशल बरामद कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में बताया कि बच्चों को पढ़ाई -लिखाई के लिए परिजन द्वारा डाटा गया था साथ ही बच्चों द्वारा मोटरसाइकिल की माँग पूरी न होने के कारण नाराज होकर हरिद्वार चले आये थे। पुलिस द्वारा परिजनों को हरियाणा से बुलाकर दोनों नाबालिगों को उनके परिजन के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने अपने बच्चों को सुरक्षित पाकर एसएसपी हरिद्वार व हरिद्वार पुलिस की त्वरित रिस्पांस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
*अपील-*
एसएसपी हरिद्वार की सभी माता-पिता/अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें और समय-समय पर उनके व्यवहार व आवश्यकताओं पर संवाद करें, पढ़ाई के लिए अधिक प्रेशर ना करें ताकि ऐसे कदम उठाने से रोका जा सके।
