January 16, 2026

झबरेड़ा में भक्ति भाव से निकाली गई लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की रथ यात्रा

0
IMG_20250818_191359
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की/झबरेड़ा (देशराज पाल/राजपाल)। झबरेड़ा में भक्ति भाव से लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। यह रथ यात्रा जिधर से भी गुजरी उधर ही जगह-जगह व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। रथ यात्रा में लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की भव्यता देख सभी लोग भाव विभोर हुए रहे।

रविवार की शाम झगड़ा कस्बा के अपने परिवार श्याम परिवार द्वारा लड्डू गोपाल और खाटू श्याम की रथ यात्रा बड़े ही भव्य रूप से निकाली गई। इस रथ यात्रा के लिए अपना परिवार श्याम परिवार द्वारा पिछले काफी दिनों से तैयारीयां चल रही थी। रथ यात्रा का शुभारंभ श्री सत्यनारायण मंदिर पुराना बाजार से किया गया। यह रथ यात्रा बाजार होते हुए शिव चौक से अमर जवान चौक और फिर इकबालपुर रोड से होते हुए चौधरयान मोहल्ले से वापस श्री सत्यनारायण मंदिर पर पहुंची जहां पर रख यात्रा का समापन हुआ। इस रथ यात्रा में अपना परिवार श्याम परिवार के अध्यक्ष निशांत अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, सतीश वर्मा, चंदन मित्तल, दीपक सैनी, रिशु, कार्तिक गुप्ता, विजय शर्मा आदि गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page