January 21, 2026

विधायक वीरेंद्र जाती के खिलाफ अकबरपुर झोझा के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, लगाए मुर्दाबाद के नारे

0
IMG_20250718_190945
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल/राजपाल)। विधानसभा झबरेड़ा के गांव में विधायक वीरेंद्र जाति के खिलाफ लोगों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन प्रतिदिन विधायक के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार उन्हें अवगत कराने के बाद भी वह क्षेत्र की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं जिससे जनता परेशान है।
विधानसभा झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति के खिलाफ उनकी ही विधानसभा के गांव के लोगों का आक्रोश उनके खिलाफ बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि विधायक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। आरोप है कि विधायक के पास बार-बार जाकर भी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया लेकिन इसके बाद भी विधायक उनकी समस्याओं पर कोई काम नहीं कर पा रहे हैं। गांव में जल भराव, क्षतिग्रस्त सड़के, बिजली की समस्या आदि से ग्रामीण परेशान चले आ रहे हैं लेकिन विधायक समस्याओं का समाधान करवा पाने में असफल साबित हो रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़कों पर पानी भरा हुआ है जिससे काम पर आने जाने वाले लोगों को ही नहीं बल्कि स्कूली छात्र-छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं सड़कों पर जल भराव की समस्या से बीमारी का भी खतरा बना रहता है लेकिन इसके बावजूद भी विधायक उनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। विधायक द्वारा समस्याओं का समाधान न करने से अकबरपुर झोझा के ग्रामीणों ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए विधायक वीरेंद्र जाती मुर्दाबाद के नारे लगाए और ग्रामीणों ने कहा है कि विधायक को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। ग्रामीणों का विधायक को गांव में न घुसने दिए जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह विधायक के खिलाफ नारेबाजी भी करते साफ दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page