January 16, 2026

स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान देकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई:रमेश सिंह

0
IMG_20250815_171113
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपर जिला जज रमेश सिंह ने रामनगर कचहरी स्थित ध्वजारोहण कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें इस बात का बोध कराता है कि हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों ने बलिदान देकर हमें अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाई। जिस वातावरण में आज हम आजादी की सांसें ले रहे हैं वह हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानियों का परिणाम है। हमें आज इस तिरंगे के नीचे शपथ लेनी चाहिए कि उनके बलिदान को हम व्यर्थ न जाने नहीं देंगे और अपने देश को सुदृढ़, सुसंगठित, अनुशासित और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी दुनिया का प्रथम श्रेणी का देश बनाने का सफल होंगे। आज का दिन हमारे लिए गौरव का दिन है। हम तमाम शहीदों को नमन करते हुए देश में सुख-शांति और सौहार्द के वातावरण की प्रार्थना करते हैं। नाजिर रामधन सिंह कपिल ने कहा कि पन्द्रह अगस्त का पर्व होली, दिवाली, ईद तथा अन्य त्योहारों से बढ़कर हमारे लिए है, क्योंकि आज के दिन हमने आजादी का सूरज निकलते हुए देखा है। इस अवसर पर धीरेंद्र भट्ट, रितिका सेमवाल, कपिल कुमार त्यागी, आशीष त्यागी, अध्यक्ष बार एसोसिएशन मुकेश त्यागी, सचिव पंकज राठी, संजय उपाध्याय, परवेज आलम, सतीश कुमार, राजकुमार, अनिल त्यागी, रमेश तोमर, रविंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, योगेश पटेल, वीरपाल राणा, नवरंग पाल, वैशाली शर्मा, प्रीति धारीवाल, भुवनेश कुमार, रितु, सुशील भटनागर सहित अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page