January 21, 2026

भारतीय स्टेट बैक में डेढ़ करोड़ गबन मामले में फरार चल रहे दो गिरफ्तार

0
IMG_20250813_130524
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। भारतीय स्टेट बैंक में करोड़ का गबन करने के मामले में फरार चल रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
कोतवाली रुडकी में 3 मई 2023 को नवलेन्द्र झा वर्तमान प्रबन्धक एसबीआई मुख्य शाखा जादूगर रोड रुडकी ने एसबीआई बैक मुख्य ब्रांच से 1.60 करोड़ रुपये का गबन कर लेने के संबंध में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली रुड़की में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसकी जांच उ0नि0 आनन्द मेहरा के द्वारा की जा रही है। जांच में बैंक में प्राइवेट तौर पर काम करने वाले दो कर्मचारी आए। पुलिस तभी से उनकी तलाश कर रही थी लेकिन यह दोनों लोग पुलिस के हाथ नहीं लग पा रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अशोक कुमार पुत्र स्व0 श्याम लाल निवासी आदर्श नगर रुडकी, टीपू कुमार पुत्र बलधार सिह निवासी सालियर रुडकी बताया है। आरोपियों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 आनन्द मेहरा, हे0 कानि0 विपिन, कानि0 सुरेश तोमर, कानि0 प्रदीप डंगवाल आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

You cannot copy content of this page