January 16, 2026

धराली आपदा: ऋतु खंडूड़ी और डॉक्टर कल्पना सैनी ने दिया एक-एक माह का वेतन दान

0
IMG_20250811_195940
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के धराली में आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी और राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी ने अपना एक-एक माह वेतन दान दिया है। डॉ कल्पना सैनी ने वेतन के साथ-साथ अपनी निधि से मुख्यमंत्री राहत कोष में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक करोड़ धनराशि स्वीकृत की है।
सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूड़ी ने उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक माह का वेतन दिया है। ऋतु खंडूड़ी ने इस संबंध में विधानसभा सचिव को आदेश दिए हैं कि उनके अगस्त माह के वेतन को आपदा राहत कोष में दे दिया जाए। उधर राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी ने भी एक माह के वेतन के साथ-साथ सांसद निधि से आपदा प्रभावितों की मदद के लिए एक करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। आपको बता दे की उत्तराखंड के उत्तरकाशी स्थित धराली में बादल फटने से तबाही मच गई थी। इस आपदा में बहुत लोग बेघर हो गए तो बहुत लोगों के रोजगार ही खत्म हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लेने के साथी ही आपदा प्रभावितों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page