March 11, 2026

रक्षाबंधन पर योगी सरकार का महिलाओं और बेटियों व एक सहयात्री को बड़ा तोहफा

0
IMG_20250807_121758
Getting your Trinity Audio player ready...

रुड़की (देशराज पाल)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन पर महिला और बेटी संग अपने एक सहयात्री को तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश की बसों में निशुल्क यात्रा करने की घोषणा की है। इस घोषणा से महिलाओं और बेटियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। महिलाओं का कहना कि ऐसा पहली बार हुआ है जो कि रक्षाबंधन पर तीन दिनों तक बसों में निशुल्क अपने सहयात्री के साथ यात्रा करने का मौका उन्हें मिलेगा। महिलाओं और बेटियों ने मुख्यमंत्री का इस घोषणा के बाद आभार जताया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मुरादाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 24वीं वाहिनी के मैदान पर 1172 करोड़ रुपये की 87 परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए महिलाओं को बड़ा तोहफा देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के मौके पर प्रदेश सरकार तीन दिनों तक महिलाओं और बेटियों को एक सहयात्री के साथ निशुल्क यात्रा की सुविधा देगी। उन्होंने कहा कि 8 अगस्त रक्षाबंधन की सुबह 6:00 बजे से 10 अगस्त की रात्रि 12:00 बजे तक उत्तर प्रदेश परिवहन की एसी या नॉन एसी सभी बसों में महिलाओं और बेटी अपने एक सहयात्री निशुल्क टिकट पर यात्रा कर करेंगी। मुख्यमंत्री की इस घोषणा से महिलाओं और बेटियों में खुशी की लहर दौड़ गई। महिलाओं का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है जब रक्षाबंधन पर उन्हें अपने एक सहयात्री के साथ बसों में निशुल्क यात्रा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का दिल की गहराइयों से आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page